
बातें तो बहुत हैं आप से कहने के लिए लेकिन सब कह नहीं सकता। हाँ लेकिन कुछ बातें आज आप से बांटना चाहता हूँ। जिंदगी भी एक सफर की ही तरह हर मोड़ पर एक नयी दुनिया दिखाती है। आप घूमते रहिये और दुनिया का नजारा करते रहिये। लेकिन हर दिन आप को एक नया दृश्य दिखाई देगा। इसी दुनिया में हम देखते हैं की लोग ख़ुशी ख़ुशी अपनी जिंदगी गुजरते हैं और वहीँ पर कुछ लोगों के लिए जिंदगी श्राप बन जाती है। कुछ लोग इस जिंदगी का आनंद उठाते हैं और कुछ इसी को पाने के लिए अपनी पूरी जिंदगी गुजार देते हैं। हाँ जी कुछ ऐसी ही है हमारी जिंदगी है। कभी कभी सोचता हूँ की आखिर मै इस दुनिया में आया क्यों हूँ , और कभी कभी सोचता आखिर मुझे इस दूनिया से जाना क्यू है। मगर इस दुनिया में वही सख्स कामयाब हैं जिन्होंने इन बातों को भूलकर अपनी छोटी सी मिली हुवी जिंदगी को अनमोल मान कर इसको सुधारने और बनाने में लग गए। मगर वो सख्स जिन्होंने अपनी जिंदगी की डोर को कल पर छोड़ दिया वो आज भी कल का इंतज़ार कर रहे हैं। इन्शान का जन्म होता तब उसे इस दुनिया की रत्ती भर की जानकारी नहीं होती थी अपने परिवार और अपने माता पिता के संरक्षण में अपनी जिंदगी की शुरुआत करता है और वक्त के साथ दुनिया को समझने की कोशिश करता है। अब कुछ को अच्छा माहोल मिल जाता है और आराम की जिंदगी गुजारते हैं मगर कुछ की पारिवारिक आर्थिक स्तिथि इतनी अच्छी नहीं होती है मगर फिर भी वो इतना काबिल हो जाता की वो दुनिया को समझ सके। अब इसके बाद उसके शिक्षा का समय आता हैं। ये समय हर बच्चे का ऐसा समय होता ःजब उसे अपनी दिशा निर्देश मिलता है या यूँ कहें की उसके जीवनकाल में भविष्य में क्या होगा उसका दिशा निर्धारण होता है। इस वक्त माता पिता को चाहिए बच्चे का ध्यान अधिक रखें और उसे पढ़ाई को ओर आकर्षित करें। अगर हो सके तो ट्युशन की व्यवस्था कर दे अगर ये नहीं हो सकता तो खुद काम से काम १ घंटा का समय उसे रोजाना दें। अगर आप ने शुरुवाती दिनों में ये काम कर दिया तो यकीन मानिये की आपने उसके भविस्य बुनियाद बहुत ही मजबूत कर दी है।
आगे नेक्स्ट पोस्ट में। ......
No comments:
Post a Comment